Bhagavad Gita Kavya App
🕉️ Listen & Chant in Bhagavad Gita Kavya App
Listen to All 28 Shlokas of Chapter 17 (श्रद्धात्रय विभाग योग) in Continuous Audio Mode
▶ Download Free on Google Play
ज्ञान षट्कम • Jnana Shatkam

अध्याय 17: श्रद्धात्रय विभाग योग (Shraddhatraya Vibhaga Yoga)

तीन प्रकार की श्रद्धा, आहार और यज्ञ • The Yoga of the Threefold Faith

Complete 28 Sacred Shlokas with Sanskrit Devanagari, IAST Transliteration, Hindi & English Meanings

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 1 (Verse 17.1)

ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयाऽन्विताः।तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः॥ १७.१॥

हिंदी: अर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! जो लोग शास्त्रविधि को त्यागकर (केवल) श्रद्धा युक्त यज्ञ (पूजा) करते हैं, उनकी स्थिति (निष्ठा) कौन सी है ।क्या वह सात्त्विक है अथवा राजसिक या तामसिक ।

English: Arjuna said, "What is the condition of those who, disregarding the injunctions of the scriptures, perform sacrifice with faith—is it Sattva, Rajas, or Tamas, O Krishna?"

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 2 (Verse 17.2)

त्रिविधा भवति श्रद्धा देहिनां सा स्वभावजा।सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति तां श्रृणु॥ १७.२॥

हिंदी: श्री भगवान् ने कहा -- देहधारियों (मनुष्यों) की वह स्वाभाविक (ज्ञानरहित) श्रद्धा तीन प्रकार की - सात्त्विक, राजसिक और तामसिक - होती हैं, उसे तुम मुझसे सुनो।।

English: The Blessed Lord said, "There are threefold faiths inherent in the nature of the embodied: the sattvic (pure), the rajasic (passionate), and the tamasic (dark). Hear of them."

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 3 (Verse 17.3)

सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत।श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः॥ १७.३॥

हिंदी: हे भारत सभी मनुष्यों की श्रद्धा उनके सत्त्व (स्वभाव, संस्कार) के अनुरूप होती है। यह पुरुष श्रद्धामय है, इसलिए जो पुरुष जिस श्रद्धा वाला है वह स्वयं भी वही है अर्थात् जैसी जिसकी श्रद्धा वैसा ही उसका स्वरूप होता है।।

English: The faith of each is in accordance with their nature, O Arjuna. People consist of their faith; as a person's faith is, so are they.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 4 (Verse 17.4)

यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः।प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः॥ १७.४॥

हिंदी: सात्त्विक पुरुष देवताओं को पूजते हैं और राजस लोग यक्ष और राक्षसों को, तथा अन्य तामसी जन प्रेत और भूतगणों को पूजते हैं।।

English: The sattvic, or pure, men worship the gods; the rajasic, or passionate, worship the yakshas and rakshasas; the others, the tamasic or deluded people, worship ghosts and hosts of nature-spirits.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 5 (Verse 17.5)

अशास्त्रविहितं घोरं तप्यन्ते ये तपो जनाः।दम्भाहङ्कारसंयुक्ताः कामरागबलान्विताः॥ १७.५॥

हिंदी: जो लोग शास्त्रविधि से रहित घोर तप करते हैं तथा दम्भ, अहंकार, काम और राग से भी युक्त होते हैं।।

English: Those men who practice terrific austerities not prescribed by the scriptures, given to hypocrisy and egoism, driven by the force of lust and attachment.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 6 (Verse 17.6)

कर्षयन्तः शरीरस्थं भूतग्राममचेतसः।मां चैवान्तःशरीरस्थं तान्विद्ध्यासुरनिश्चयान्॥ १७.६॥

हिंदी: और शरीरस्थ भूतसमुदाय को तथा मुझ अन्तर्यामी को भी कृश करने वाले अर्थात् कष्ट पहुँचाने वाले जो अविवेकी लोग हैं, उन्हें तुम आसुरी निश्चय वाले जानो।।

English: Know thou these to be of demonical resolves, senselessly torturing all the elements in the body and Me who dwell in the body.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 7 (Verse 17.7)

आहारस्त्वपि सर्वस्य त्रिविधो भवति प्रियः।यज्ञस्तपस्तथा दानं तेषां भेदमिमं श्रृणु॥ १७.७॥

हिंदी: (अपनीअपनी प्रकृति के अनुसार) सब का प्रिय भोजन भी तीन प्रकार का होता है। उसी प्रकार यज्ञ। तप और दान भी तीन प्रकार के होते हैं। उनके भेद को तुम मुझसे सुनो।।

English: The food that is dear to each is threefold, as well as sacrifice, austerity, and almsgiving. Hear the distinction of these.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 8 (Verse 17.8)

आयुःसत्त्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धनाः।रस्याः स्निग्धाः स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विकप्रियाः॥ १७.८॥

हिंदी: आयु, सत्त्व (शुद्धि), बल, आरोग्य, सुख और प्रीति को प्रवृद्ध करने वाले एवं रसयुक्त, स्निग्ध ( घी आदि की चिकनाई से युक्त) स्थिर तथा मन को प्रसन्न करने वाले आहार अर्थात् भोज्य पदार्थ सात्त्विक पुरुषों को प्रिय होते हैं।।

English: The foods that increase life, purity, strength, health, joy, and cheerfulness (good appetite), which are savory, oily, substantial, and agreeable, are dear to the Sattvic (pure) people.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 9 (Verse 17.9)

कट्वम्ललवणात्युष्णतीक्ष्णरूक्षविदाहिनः।आहारा राजसस्येष्टा दुःखशोकामयप्रदाः॥ १७.९॥

हिंदी: कड़वे, खट्टे, लवणयुक्त, अति उष्ण, तीक्ष्ण (तीखे, मिर्च युक्त), रूखे. दाहकारक, दु:ख, शोक और रोग उत्पन्न कारक भोज्य पदार्थ राजस पुरुष को प्रिय होते हैं।।

English: The foods that are bitter, sour, salty, overly hot, pungent, dry, and burning are liked by the Rajasic and are productive of pain, grief, and disease.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 10 (Verse 17.10)

यातयामं गतरसं पूति पर्युषितं च यत्।उच्छिष्टमपि चामेध्यं भोजनं तामसप्रियम्॥ १७.१०॥

हिंदी: अर्धपक्व, रसरहित, दुर्गन्धयुक्त, बासी, उच्छिष्ट तथा अपवित्र (अमेध्य) अन्न तामस जनों को प्रिय होता है।।

English: That which is stale, tasteless, putrid, rotten, rejected, and impure is the food liked by the Tamasic.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 11 (Verse 17.11)

अफलाकाङ्क्षिभिर्यज्ञो विधिदृष्टो य इज्यते।यष्टव्यमेवेति मनः समाधाय स सात्त्विकः॥ १७.११॥

हिंदी: जो यज्ञ शास्त्रविधि से नियन्त्रित किया हुआ तथा जिसे "यह मेरा कर्तव्य है" ऐसा मन का समाधान (निश्चय) कर फल की आकांक्षा नहीं रखने वाले लोगों के द्वारा किया जाता है, वह यज्ञ सात्त्विक है।।

English: That sacrifice which is offered by men without desire for reward, as enjoined by the ordinance (scripture), with a firm faith that doing so is their duty, is Sattvic or pure.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 12 (Verse 17.12)

अभिसंधाय तु फलं दम्भार्थमपि चैव यत्।इज्यते भरतश्रेष्ठ तं यज्ञं विद्धि राजसम्॥ १७.१२॥

हिंदी: हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन ! जो यज्ञ दम्भ के लिए तथा फल की आकांक्षा रख कर किया जाता है, उस यज्ञ को तुम राजस समझो।।

English: The sacrifice that is offered, O Arjuna, seeking a reward and for show, know that to be a Rajasic Yajna.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 13 (Verse 17.13)

विधिहीनमसृष्टान्नं मन्त्रहीनमदक्षिणम्।श्रद्धाविरहितं यज्ञं तामसं परिचक्षते॥ १७.१३॥

हिंदी: शास्त्रविधि से रहित, अन्नदान से रहित, बिना मन्त्रों, बिना दक्षिणा और बिना श्रद्धा के किये हुए यज्ञ को तामस यज्ञ कहते हैं।।

English: They declare that sacrifice to be Tamasic which is contrary to the ordinances of the scriptures, in which no food is distributed, and which is devoid of mantras, gifts, and faith.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 14 (Verse 17.14)

देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम्।ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते॥ १७.१४॥

हिंदी: देव, द्विज (ब्राह्मण), गुरु और ज्ञानी जनों का पूजन, शौच, आर्जव (सरलता), ब्रह्मचर्य और अहिंसा, यह शरीर संबंधी तप कहा जाता है।।

English: Worship of the gods, the twice-born, the teachers, and the wise; purity, straightforwardness, celibacy, and non-injury are all called the austerities of the body.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 15 (Verse 17.15)

अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत्।स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप उच्यते॥ १७.१५॥

हिंदी: जो वाक्य (भाषण) उद्वेग उत्पन्न करने वाला नहीं है, जो प्रिय, हितकारक और सत्य है तथा वेदों का स्वाध्याय अभ्यास वाङ्मय (वाणी का) तप कहलाता है।।

English: Speech that causes no excitement, is truthful, pleasant, and beneficial; the practice of studying the Vedas is called austerity of speech.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 16 (Verse 17.16)

मनःप्रसादः सौम्यत्वं मौनमात्मविनिग्रहः।भावसंशुद्धिरित्येतत्तपो मानसमुच्यते॥ १७.१६॥

हिंदी: मन की प्रसन्नता, सौम्यभाव, मौन आत्मसंयम और अन्त:करण की शुद्धि यह सब मानस तप कहलाता है।।

English: Serenity of mind, good-heartedness, self-control, and purity of nature—this is called mental austerity.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 17 (Verse 17.17)

श्रद्धया परया तप्तं तपस्तत्ित्रविधं नरैः।अफलाकाङ्क्षिभिर्युक्तैः सात्त्विकं परिचक्षते॥ १७.१७॥

हिंदी: फल की आकांक्षा न रखने वाले युक्त पुरुषों के द्वारा परम श्रद्धा से किये गये उस पूर्वोक्त त्रिविध तप को सात्त्विक कहते हैं।।

English: This threefold austerity, practiced by steadfast men, with the utmost faith, desiring no reward, is called Sattvic.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 18 (Verse 17.18)

सत्कारमानपूजार्थं तपो दम्भेन चैव यत्।क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम्॥ १७.१८॥

हिंदी: जो तप सत्कार, मान और पूजा के लिए अथवा केवल दम्भ (पाखण्ड) से ही किया जाता है, वह अनिश्चित और क्षणिक तप यहाँ राजस कहा गया है।।

English: The austerity that is practiced with the aim of gaining good reception, honor, and worship, and with hypocrisy, is said to be Rajasic, unstable, and transient.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 19 (Verse 17.19)

मूढग्राहेणात्मनो यत्पीडया क्रियते तपः।परस्योत्सादनार्थं वा तत्तामसमुदाहृतम्॥ १७.१९॥

हिंदी: जो तप मूढ़तापूर्वक स्वयं को पीड़ित करते हुए अथवा अन्य लोगों के नाश के लिए किया जाता है, वह तप तामस कहा गया है।।

English: That austerity which is practised out of a foolish notion, with self-torture, or for the purpose of destroying another, is declared to be of the Tamasic nature.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 20 (Verse 17.20)

दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे।देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम्॥ १७.२०॥

हिंदी: "दान देना ही कर्तव्य है" - इस भाव से जो दान योग्य देश, काल को देखकर ऐसे (योग्य) पात्र (व्यक्ति) को दिया जाता है, जिससे प्रत्युपकार की अपेक्षा नहीं होती है, वह दान सात्त्विक माना गया है।।

English: That gift which is given to one who does nothing in return, knowing it to be a duty to give in a suitable place and time to a worthy person, is held to be Sattvic.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 21 (Verse 17.21)

यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुनः।दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम्॥ १७.२१॥

हिंदी: और जो दान क्लेशपूर्वक तथा प्रत्युपकार के उद्देश्य से अथवा फल की कामना रखकर दिया जाता हैं, वह दान राजस माना गया है।।

English: And, that gift which is given with the intention of receiving something in return, or expecting a reward, or begrudgingly, is considered to be Rajasic.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 22 (Verse 17.22)

अदेशकाले यद्दानमपात्रेभ्यश्च दीयते।असत्कृतमवज्ञातं तत्तामसमुदाहृतम्॥ १७.२२॥

हिंदी: जो दान बिना सत्कार किये, अथवा तिरस्कारपूर्वक, अयोग्य देशकाल में, कुपात्रों के लिए दिया जाता है, वह दान तामस माना गया है।।

English: The gift that is given in the wrong place and at the wrong time, to unworthy persons, without respect or with insult, is declared to be of a Tamasic nature.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 23 (Verse 17.23)

तत्सदिति निर्देशो ब्रह्मणस्त्रिविधः स्मृतः।ब्राह्मणास्तेन वेदाश्च यज्ञाश्च विहिताः पुरा॥ १७.२३॥

हिंदी: 'ऊँ, तत् सत्' ऐसा यह ब्रह्म का त्रिविध निर्देश (नाम) कहा गया है; उसी से आदिकाल में (पुरा) ब्राहम्ण, वेद और यज्ञ निर्मित हुए हैं।।

English: "Om Tat Sat": This has been declared to be the triple designation of Brahman. By that, the Brahmanas, the Vedas, and the sacrifices were created formerly.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 24 (Verse 17.24)

तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः।प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम्॥ १७.२४॥

हिंदी: इसलिए, ब्रह्मवादियों की शास्त्र प्रतिपादित यज्ञ, दान और तप की क्रियायें सदैव ओंकार के उच्चारण के साथ प्रारम्भ होती हैं।।

English: Therefore, with the utterance of "Om," the acts of sacrifice, gift, and austerity, as enjoined in the scriptures, are always begun by the students of Brahman.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 25 (Verse 17.25)

तदित्यनभिसन्धाय फलं यज्ञतपःक्रियाः।दानक्रियाश्च विविधाः क्रियन्ते मोक्षकाङ्क्षि॥ १७.२५॥

हिंदी: 'तत्' शब्द का उच्चारण कर, फल की इच्छा नहीं रखते हुए, मुमुक्षुजन यज्ञ, तप, दान आदि विविध कर्म करते हैं।।

English: Uttering "Tat," without aiming for the fruits, are the acts of sacrifice, austerity, and the various acts of gifts performed by those seeking liberation.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 26 (Verse 17.26)

सद्भावे साधुभावे च सदित्येतत्प्रयुज्यते।प्रशस्ते कर्मणि तथा सच्छब्दः पार्थ युज्यते॥ १७.२६॥

हिंदी: हे पार्थ ! सत्य भाव व साधुभाव में 'सत्' शब्द का प्रयोग किया जाता है, और प्रशस्त (श्रेष्ठ, शुभ) कर्म में 'सत्' शब्द प्रयुक्त होता है।।

English: The word "Sat" is used to refer to reality and goodness; likewise, O Arjuna, the word "Sat" is used to refer to an auspicious act.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 27 (Verse 17.27)

यज्ञे तपसि दाने च स्थितिः सदिति चोच्यते।कर्म चैव तदर्थीयं सदित्येवाभिधीयते॥ १७.२७॥

हिंदी: यज्ञ, तप और दान में दृढ़ स्थिति भी सत् कही जाती है, और उस (परमात्मा) के लिए किया गया कर्म भी सत् ही कहलाता है।।

English: Steadfastness in sacrifice, austerity, and gift is also called 'Sat', and action in connection with these, or for the sake of the Supreme, is also called 'Sat'.

🕉️ अध्याय 17, श्लोक 28 (Verse 17.28)

अश्रद्धया हुतं दत्तं तपस्तप्तं कृतं च यत्।असदित्युच्यते पार्थ न च तत्प्रेत्य नो इह॥ १७.२८॥

हिंदी: हे पार्थ ! जो यज्ञ, दान, तप और कर्म अश्रद्धापूर्वक किया जाता है, वह 'असत्' कहा जाता है; वह न इस लोक में (इह) और न मरण के पश्चात् (उस लोक में) लाभदायक होता है।।

English: Whatever is sacrificed, given, or performed, and whatever austerity is practiced without faith, it is called 'Asat', O Arjuna; it is of no value here or hereafter (after death).

Bhagavad Gita Kavya App Icon

Chant All 28 Verses of Chapter 17 Hands-Free

श्रीमद्भगवद्गीता काव्य • Official Android App on Google Play

Download Bhagavad Gita Kavya on Google Play for Akhand Path (continuous auto-advance audio), classical Kurukshetra artwork, and 100% offline reading.

🎙️ 700 Sanskrit Audio Chants 📖 Hindi & English Meanings 🎨 Fullscreen Darshan Art ✨ 1-Tap WhatsApp Status ⚡ 100% Offline
▶ Get Bhagavad Gita Kavya on Google Play
📱 Scan for App
Bhagavad Gita Kavya
Bhagavad Gita Kavya • Audio & Status App 700 Sanskrit Chants, सरल हिंदी भावार्थ & WhatsApp Status Cards
▶ Get Free App