Bhagavad Gita Kavya App
🕉️ Listen & Chant in Bhagavad Gita Kavya App
Swipe & Listen to 11 Curated Verses for Decision Paralysis & Moral Dilemmas in the App
▶ Download Free on Google Play
॥ धर्मसंमूढचेताः यच्छ्रेयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे ॥

धर्मसंकट व निर्णय शक्ति • Decision Paralysis & Moral Dilemmas

भ्रम, असमंजस और कठिन निर्णयों में स्पष्टता पाने का मार्ग

Overcoming confusion and paralysis when right and wrong seem tangled (11 Curated Bhagavad Gita Verses)

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 2, श्लोक 7 (BG 2.7)

कार्पण्यदोषोपहतस्वभावः पृच्छामि त्वां धर्मसंमूढचेताः। यच्छ्रेयः स्यान्निश्िचतं ब्रूहि तन्मे शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम्॥ २.७॥

हिंदी भावार्थ: करुणा के कलुष से अभिभूत और कर्तव्यपथ पर संभ्रमित हुआ मैं आपसे पूछता हूँ, कि मेरे लिये जो श्रेयष्कर हो, उसे आप निश्चय करके कहिये, क्योंकि मैं आपका शिष्य हूँ; शरण में आये मुझको आप उपदेश दीजिये।।

English Meaning: My heart is overpowered by the taint of pity; my mind is confused as to my duty. I ask Thee: Tell me decisively what is good for me. I am Thy disciple; instruct me, who has taken refuge in Thee.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 2, श्लोक 8 (BG 2.8)

न हि प्रपश्यामि ममापनुद्या द्यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम्। अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धम् राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम्॥ २.८॥

हिंदी भावार्थ: पृथ्वी पर निष्कण्टक समृद्ध राज्य को और देवताओं के स्वामित्व को प्राप्त होकर भी मैं उस उपाय को नहीं देखता हूँ, जो मेरी इन्द्रियों को सुखाने वाले इस शोक को दूर कर सके।।

English Meaning: I do not see that this sorrow that burns up my senses would be removed, even if I were to attain prosperous and unrivaled dominion on earth or lordship over the gods.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 3, श्लोक 1 (BG 3.1)

ज्यायसी चेत्कर्मणस्ते मता बुद्धिर्जनार्दन। तत्किं कर्मणि घोरे मां नियोजयसि केशव॥ ३.१॥

हिंदी भावार्थ: हे जनार्दन यदि आपको यह मान्य है कि कर्म से ज्ञान श्रेष्ठ है तो फिर हे केशव आप मुझे इस भयंकर कर्म में क्यों प्रवृत्त करते हैं

English Meaning: Arjuna said: If Thou thinkest that knowledge is superior to action, O Krishna, why then, O Kesava, doest Thou ask me to engage in this terrible action?

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 3, श्लोक 2 (BG 3.2)

व्यामिश्रेणेव वाक्येन बुद्धिं मोहयसीव मे। तदेकं वद निश्िचत्य येन श्रेयोऽहमाप्नुयाम्॥ ३.२॥

हिंदी भावार्थ: आप इस मिश्रित वाक्य से मेरी बुद्धि को मोहितसा करते हैं अत आप उस एक (मार्ग) को निश्चित रूप से कहिये जिससे मैं परम श्रेय को प्राप्त कर सकूँ।।

English Meaning: With this seemingly perplexing speech, you seem to be confusing my understanding; therefore, tell me one certain way by which I may attain bliss.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 4, श्लोक 16 (BG 4.16)

किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिताः। तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात्॥ ४.१६॥

हिंदी भावार्थ: कर्म क्या है और अकर्म क्या है। इस विषय में बुद्धिमान पुरुष भी भ्रमित हो जाते हैं। इसलिये मैं तुम्हें कर्म कहूँगा, (अर्थात् कर्म और अकर्म का स्वरूप समझाऊँगा) जिसको जानकर तुम अशुभ (संसार बन्धन) से मुक्त हो जाओगे।।

English Meaning: What is action? What is inaction? Even the wise are confused about this. Therefore, I shall teach you the nature of action and inaction, by knowing which you will be liberated from the evil of Samsara, the wheel of birth and death.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 4, श्लोक 17 (BG 4.17)

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः। अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः॥ ४.१७॥

हिंदी भावार्थ: कर्म का (स्वरूप) जानना चाहिये और विकर्म का (स्वरूप) भी जानना चाहिये ; (बोद्धव्यम्) तथा अकर्म का भी (स्वरूप) जानना चाहिये (क्योंकि) कर्म की गति गहन है।।

English Meaning: For verily, the true nature of action enjoined by the scriptures should be known, as well as that of forbidden or unlawful action, and of inaction; the nature of action is hard to understand.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 16, श्लोक 24 (BG 16.24)

तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ।ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि॥ १६.२४॥

हिंदी भावार्थ: इसलिए तुम्हारे लिए कर्तव्य और अकर्तव्य की व्यवस्था (निर्णय) में शास्त्र ही प्रमाण है शास्त्रोक्त विधान को जानकर तुम्हें अपने कर्म करने चाहिए।।

English Meaning: Therefore, let the scripture be thy authority in determining what ought to be done and what ought not to be done. Having known what is said in the ordinance of the scriptures, thou shouldst act in this world.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 18, श्लोक 30 (BG 18.30)

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च कार्याकार्ये भयाभये।बन्धं मोक्षं च या वेत्ति बुद्धिः सा पार्थ सात्त्विकी॥ १८.३०॥

हिंदी भावार्थ: हे पार्थ ! जो बुद्धि प्रवृत्ति और निवृत्ति, कार्य और अकार्य, भय और अभय तथा बन्ध और मोक्ष को तत्त्वत जानती है, वह बुद्धि सात्विकी है।।

English Meaning: The intellect which knows the path of work and renunciation, what should be done and what should not be done, fear and fearlessness, bondage and liberation—that intellect is Sattvic (pure), O Arjuna.

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 18, श्लोक 31 (BG 18.31)

यया धर्ममधर्मं च कार्यं चाकार्यमेव च।अयथावत्प्रजानाति बुद्धिः सा पार्थ राजसी॥ १८.३१॥

हिंदी भावार्थ: हे पार्थ ! जिस बुद्धि के द्वारा मनुष्य धर्म और अधर्म को तथा कर्तव्य और अकर्तव्य को यथावत् नहीं जानता है, वह बुद्धि राजसी है।।

English Meaning: That by which one wrongly understands dharma and adharma, and also what ought to be done and what ought not to be done—that intellect, O Arjuna, is rajasic (passionate).

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 18, श्लोक 32 (BG 18.32)

अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसाऽऽवृता।सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी॥ १८.३२॥

हिंदी भावार्थ: हे पार्थ ! तमस् (अज्ञान अन्ध:कार) से आवृत जो बुद्धि अधर्म को ही धर्म मानती है और सभी पदार्थों को विपरीत रूप से जानती है, वह बुद्धि तामसी है।।

English Meaning: That intellect, O Arjuna, which is enveloped in darkness and sees Adharma as Dharma and all things perverted, is Tamasic (dark).

🕉️ भगवद्गीता अध्याय 18, श्लोक 63 (BG 18.63)

इति ते ज्ञानमाख्यातं गुह्याद्गुह्यतरं मया।विमृश्यैतदशेषेण यथेच्छसि तथा कुरु॥ १८.६३॥

हिंदी भावार्थ: इस प्रकार समस्त गोपनीयों से अधिक गुह्य ज्ञान मैंने तुमसे कहा; इस पर पूर्ण विचार (विमृश्य) करने के पश्चात् तुम्हारी जैसी इच्छा हो, वैसा तुम करो।।

English Meaning: Thus, wisdom more secret than secrecy itself has been declared to you by me. Reflect on it fully, then act as you wish.

Bhagavad Gita Kavya App Icon

Find Peace & Clarity with "Decision Paralysis & Moral Dilemmas" in Bhagavad Gita Kavya

श्रीमद्भगवद्गीता काव्य • Official Android App on Google Play

Explore all 16 Life Wisdom Paths (249 curated verses) with soothing Vedic audio, Hindi & English meanings, and offline bookmarks on Google Play.

🎙️ 700 Sanskrit Audio Chants 📖 Hindi & English Meanings 🎨 Fullscreen Darshan Art ✨ 1-Tap WhatsApp Status ⚡ 100% Offline
▶ Get Bhagavad Gita Kavya on Google Play
📱 Scan for App
Bhagavad Gita Kavya
Bhagavad Gita Kavya • Audio & Status App 700 Sanskrit Chants, सरल हिंदी भावार्थ & WhatsApp Status Cards
▶ Get Free App