Bhagavad Gita Kavya App
🕉️ Listen & Chant in Bhagavad Gita Kavya App
Listen to All 20 Shlokas of Chapter 12 (भक्ति योग) in Continuous Audio Mode
▶ Download Free on Google Play
भक्ति षट्कम • Bhakti Shatkam

अध्याय 12: भक्ति योग (Bhakti Yoga)

ईश्वर के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण • The Yoga of Pure Devotion

Complete 20 Sacred Shlokas with Sanskrit Devanagari, IAST Transliteration, Hindi & English Meanings

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 1 (Verse 12.1)

एवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां पर्युपासते।येचाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः॥ १२.१॥

हिंदी: अर्जुन ने कहा -- जो भक्त, सतत युक्त होकर इस (पूर्वोक्त) प्रकार से आपकी उपासना करते हैं और जो भक्त अक्षर, और अव्यक्त की उपासना करते हैं, उन दोनों में कौन उत्तम योगवित् है।।

English: Arjuna said, "Which of them are better versed in Yoga—those who steadfastly worship You, or those who worship the imperishable and the unmanifested?"

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 2 (Verse 12.2)

मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते।श्रद्धया परयोपेतास्ते मे युक्ततमा मताः॥ १२.२॥

हिंदी: श्रीभगवान् ने कहा -- मुझमें मन को एकाग्र करके नित्ययुक्त हुए जो भक्तजन परम श्रद्धा से युक्त होकर मेरी उपासना करते हैं, वे, मेरे मत से, युक्ततम हैं अर्थात् श्रेष्ठ हैं।।

English: The Blessed Lord said, "In My opinion, those who fix their minds on Me, worship Me ever steadfastly, and are endowed with supreme faith, are the best in Yoga."

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 3 (Verse 12.3)

ये त्वक्षरमनिर्देश्यमव्यक्तं पर्युपासते।सर्वत्रगमचिन्त्यं च कूटस्थमचलं ध्रुवम्॥ १२.३॥

हिंदी: परन्तु जो भक्त अक्षर ,अनिर्देश्य, अव्यक्त, सर्वगत, अचिन्त्य, कूटस्थ, अचल और ध्रुव की उपासना करते हैं।।

English: Those who worship the imperishable, the indefinable, the unmanifest, the omnipresent, the unthinkable, the immovable, and the eternal.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 4 (Verse 12.4)

संनियम्येन्द्रियग्रामं सर्वत्र समबुद्धयः।ते प्राप्नुवन्ति मामेव सर्वभूतहिते रताः॥ १२.४॥

हिंदी: इन्द्रिय समुदाय को सम्यक् प्रकार से नियमित करके, सर्वत्र समभाव वाले, भूतमात्र के हित में रत वे भक्त मुझे ही प्राप्त होते हैं।।

English: Having restrained all the senses, being even-minded everywhere, and intent on the welfare of all beings, they verily come unto Me.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 5 (Verse 12.5)

क्लेशोऽधिकतरस्तेषामव्यक्तासक्तचेतसाम्। अव्यक्ता हि गतिर्दुःखं देहवद्भिरवाप्यते॥ १२.५॥

हिंदी: परन्तु उन अव्यक्त में आसक्त हुए चित्त वाले पुरुषों को क्लेश अधिक होता है, क्योंकि देहधारियों से अव्यक्त की गति कठिनाईपूर्वक प्राप्त की जाती है।।

English: Greater is their trouble whose minds are set on the unmanifested, for the goal of the unmanifested is very hard for the embodied to reach.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 6 (Verse 12.6)

ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि संन्यस्य मत्पराः।अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते॥ १२.६॥

हिंदी: परन्तु जो भक्तजन मुझे ही परम लक्ष्य समझते हुए सब कर्मों को मुझे अर्पण करके अनन्ययोग के द्वारा मेरा (सगुण का) ही ध्यान करते हैं।।

English: But to those who worship Me, renouncing all actions in Me, regarding Me as the supreme goal, meditating on Me with single-minded yoga.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 7 (Verse 12.7)

तेषामहं समुद्धर्ता मृत्युसंसारसागरात्।भवामि नचिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम्॥ १२.७॥

हिंदी: हे पार्थ ! जिनका चित्त मुझमें ही स्थिर हुआ है ऐसे भक्तों का मैं शीघ्र ही मृत्युरूप संसार सागर से उद्धार करने वाला होता हूँ।।

English: To those whose minds are set on Me, O Arjuna, verily I soon become the savior out of the ocean of Samsara.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 8 (Verse 12.8)

मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिं निवेशय।निवसिष्यसि मय्येव अत ऊर्ध्वं न संशयः॥ १२.८॥

हिंदी: तुम अपने मन और बुद्धि को मुझमें ही स्थिर करो, तदुपरान्त तुम मुझमें ही निवास करोगे, इसमें कोई संशय नहीं है।।

English: Fix your mind on Me, and your intellect in Me. Then you will certainly live in Me alone hereafter.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 9 (Verse 12.9)

अथ चित्तं समाधातुं न शक्नोषि मयि स्थिरम्।अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनञ्जय॥ १२.९॥

हिंदी: हे धनंजय ! यदि तुम अपने मन को मुझमें स्थिर करने में समर्थ नहीं हो, तो अभ्यासयोग के द्वारा तुम मुझे प्राप्त करने की इच्छा (अर्थात् प्रयत्न) करो।।

English: If you are unable to fix your mind steadily on Me, then seek to reach Me through the yoga of constant practice, O Arjuna.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 10 (Verse 12.10)

अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव।मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन् सिद्धिमवाप्स्यसि॥ १२.१०॥

हिंदी: यदि तुम अभ्यास में भी असमर्थ हो तो मत्कर्म परायण बनो; इस प्रकार मेरे लिए कर्मों को करते हुए भी तुम सिद्धि को प्राप्त करोगे।।

English: If you are unable to practice even this Abhyasa Yoga, be intent on doing actions for My sake; even by doing actions for My sake, you will attain perfection.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 11 (Verse 12.11)

अथैतदप्यशक्तोऽसि कर्तुं मद्योगमाश्रितः।सर्वकर्मफलत्यागं ततः कुरु यतात्मवान्॥ १२.११॥

हिंदी: और यदि इसको भी करने के लिए तुम असमर्थ हो, तो आत्मसंयम से युक्त होकर मेरी प्राप्ति रूप योग का आश्रय लेकर, तुम समस्त कर्मों के फल का त्याग करो।।

English: If you are unable to do even this, then, resort to union with Me and renounce the fruits of all actions with self-control.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 12 (Verse 12.12)

श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते।ध्यानात्कर्मफलत्यागस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम्॥ १२.१२॥

हिंदी: अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है; ज्ञान से श्रेष्ठ ध्यान है और ध्यान से भी श्रेष्ठ कर्मफल त्याग है त्याग; से तत्काल ही शान्ति मिलती है।।

English: Better indeed is knowledge than practice; better than knowledge is meditation; better than meditation is the renunciation of the fruits of actions: peace immediately follows renunciation.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 13 (Verse 12.13)

अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥ १२.१३॥

हिंदी: भूतमात्र के प्रति जो द्वेषरहित है तथा सबका मित्र तथा करुणावान् है; जो ममता और अहंकार से रहित, सुख और दु:ख में सम और क्षमावान् है।।

English: He who hates no creature, is friendly and compassionate to all, is free from attachment and egoism, is balanced in pleasure and pain, and is forgiving.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 14 (Verse 12.14)

सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः।मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः॥ १२.१४॥

हिंदी: जो संयतात्मा, दृढ़निश्चयी योगी सदा सन्तुष्ट है, जो अपने मन और बुद्धि को मुझमें अर्पण किये हुए है, जो ऐसा मेरा भक्त है, वह मुझे प्रिय है।।

English: Ever content, steady in meditation, self-controlled, possessing firm conviction, with the mind and intellect dedicated to Me, he, My devotee, is dear to Me.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 15 (Verse 12.15)

यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः।हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः॥ १२.१५॥

हिंदी: जिससे कोई लोक (अर्थात् जीव, व्यक्ति) उद्वेग को प्राप्त नहीं होता और जो स्वयं भी किसी व्यक्ति से उद्वेग अनुभव नहीं करता तथा जो हर्ष, अमर्ष (असहिष्णुता) भय और उद्वेगों से मुक्त है,वह भक्त मुझे प्रिय है।।

English: He whom the world does not agitate, and who cannot be agitated by the world, and who is freed from joy, anger, fear, and anxiety—he is dear to Me.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 16 (Verse 12.16)

अनपेक्षः शुचिर्दक्ष उदासीनो गतव्यथः।सर्वारम्भपरित्यागी यो मद्भक्तः स मे प्रियः॥ १२.१६॥

हिंदी: जो अपेक्षारहित, शुद्ध, दक्ष, उदासीन, व्यथारहित और सर्वकर्मों का संन्यास करने वाला मेरा भक्त है, वह मुझे प्रिय है।।

English: He who is free from wants, pure, expert, unconcerned, and free from pain, renouncing all undertakings and commencements, he who is devoted to Me is dear to Me.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 17 (Verse 12.17)

यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति।शुभाशुभपरित्यागी भक्ितमान्यः स मे प्रियः॥ १२.१७॥

हिंदी: जो न हर्षित होता है और न द्वेष करता है; न शोक करता है और न आकांक्षा; तथा जो शुभ और अशुभ को त्याग देता है, वह भक्तिमान् पुरुष मुझे प्रिय है।।

English: He who neither rejoices nor hates, nor grieves nor desires, renouncing both good and evil, and who is full of devotion, is dear to Me.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 18 (Verse 12.18)

समः शत्रौ च मित्रे च तथा मानापमानयोः।शीतोष्णसुखदुःखेषु समः सङ्गविवर्जितः॥ १२.१८॥

हिंदी: जो पुरुष शत्रु और मित्र में तथा मान और अपमान में सम है; जो शीत-उष्ण व सुखदु:खादिक द्वन्द्वों में सम है और आसक्ति रहित है।।

English: He who is the same to foe and friend, and also in honor and dishonor, who is the same in cold and heat, in pleasure and pain, and who is free from attachment.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 19 (Verse 12.19)

तुल्यनिन्दास्तुतिर्मौनी सन्तुष्टो येनकेनचित्।अनिकेतः स्थिरमतिर्भक्ितमान्मे प्रियो नरः॥ १२.१९॥

हिंदी: जिसको निन्दा और स्तुति दोनों ही तुल्य है, जो मौनी है, जो किसी अल्प वस्तु से भी सन्तुष्ट है, जो अनिकेत है, वह स्थिर बुद्धि का भक्तिमान् पुरुष मुझे प्रिय है।।

English: He to whom censure and praise are equal, who is silent, content with anything, homeless, of a steady mind, and full of devotion; that man is dear to me.

🕉️ अध्याय 12, श्लोक 20 (Verse 12.20)

ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते।श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः॥ १२.२०॥

हिंदी: जो भक्त श्रद्धावान् तथा मुझे ही परम लक्ष्य समझने वाले हैं और इस यथोक्त धर्ममय अमृत का अर्थात् धर्ममय जीवन का पालन करते हैं, वे मुझे अतिशय प्रिय हैं।।

English: They who follow this immortal Dharma, endowed with faith and regarding Me as their supreme goal, are exceedingly dear to Me.

Bhagavad Gita Kavya App Icon

Chant All 20 Verses of Chapter 12 Hands-Free

श्रीमद्भगवद्गीता काव्य • Official Android App on Google Play

Download Bhagavad Gita Kavya on Google Play for Akhand Path (continuous auto-advance audio), classical Kurukshetra artwork, and 100% offline reading.

🎙️ 700 Sanskrit Audio Chants 📖 Hindi & English Meanings 🎨 Fullscreen Darshan Art ✨ 1-Tap WhatsApp Status ⚡ 100% Offline
▶ Get Bhagavad Gita Kavya on Google Play
📱 Scan for App
Bhagavad Gita Kavya
Bhagavad Gita Kavya • Audio & Status App 700 Sanskrit Chants, सरल हिंदी भावार्थ & WhatsApp Status Cards
▶ Get Free App