Bhagavad Gita Kavya App
🕉️ Listen & Chant in Bhagavad Gita Kavya App
Listen to All 30 Shlokas of Chapter 7 (ज्ञान विज्ञान योग) in Continuous Audio Mode
▶ Download Free on Google Play
भक्ति षट्कम • Bhakti Shatkam

अध्याय 7: ज्ञान विज्ञान योग (Jnana Vijnana Yoga)

परम ज्ञान और अनुभव • The Yoga of Knowledge and Realization

Complete 30 Sacred Shlokas with Sanskrit Devanagari, IAST Transliteration, Hindi & English Meanings

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 1 (Verse 7.1)

मय्यासक्तमनाः पार्थ योगं युञ्जन्मदाश्रयः। असंशयं समग्रं मां यथा ज्ञास्यसि तच्छृणु॥ ७.१॥

हिंदी: हे पार्थ ! मुझमें असक्त हुए मन वाले तथा मदाश्रित होकर योग का अभ्यास करते हुए जिस प्रकार तुम मुझे समग्ररूप से, बिना किसी संशय के, जानोगे वह सुनो।।

English: The Blessed Lord said, "O Arjuna, hear how you shall, without doubt, know Me fully, with your mind intent on Me, practicing Yoga and taking refuge in Me."

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 2 (Verse 7.2)

ज्ञानं तेऽहं सविज्ञानमिदं वक्ष्याम्यशेषतः। यज्ज्ञात्वा नेह भूयोऽन्यज्ज्ञातव्यमवशिष्यते॥ ७.२॥

हिंदी: मैं तुम्हारे लिए विज्ञान सहित इस ज्ञान को अशेष रूप से कहूँगा जिसको जानकर यहाँ (जगत् में) फिर और कुछ जानने योग्य (ज्ञातव्य) शेष नहीं रह जाता है।।

English: I will declare to you in full this knowledge combined with realization, after knowing which nothing else remains to be known here.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 3 (Verse 7.3)

मनुष्याणां सहस्रेषु कश्िचद्यतति सिद्धये। यततामपि सिद्धानां कश्िचन्मां वेत्ति तत्त्वतः॥ ७.३॥

हिंदी: सहस्रों मनुष्यों में कोई ही मनुष्य पूर्णत्व की सिद्धि के लिए प्रयत्न करता है और उन प्रयत्नशील साधकों में भी कोई ही पुरुष मुझे तत्त्व से जानता है।।

English: Among thousands of men, one may perchance strive for perfection; even among those successful strivers, only one may perchance know Me in essence.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 4 (Verse 7.4)

भूमिरापोऽनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च। अहङ्कार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टधा॥ ७.४॥

हिंदी: पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश तथा मन, बुद्धि और अहंकार - यह आठ प्रकार से विभक्त हुई मेरी प्रकृति है।।

English: Earth, water, fire, air, ether, mind, intellect, and egoism—thus is My Nature divided eightfold.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 5 (Verse 7.5)

अपरेयमितस्त्वन्यां प्रकृतिं विद्धि मे पराम्। जीवभूतां महाबाहो ययेदं धार्यते जगत्॥ ७.५॥

हिंदी: हे महाबाहो ! यह अपरा प्रकृति है। इससे भिन्न मेरी जीवरूपी पराप्रकृति को जानो, जिससे यह जगत् धारण किया जाता है।।

English: O mighty-armed Arjuna, this is the inferior Prakriti; know it as distinct from My higher Prakriti, the very life-element, by which this world is upheld.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 6 (Verse 7.6)

एतद्योनीनि भूतानि सर्वाणीत्युपधारय। अहं कृत्स्नस्य जगतः प्रभवः प्रलयस्तथा॥ ७.६॥

हिंदी: यह जानो कि समम्पूर्ण भूत इन दोनों प्रकृतियों से उत्पत्ति वाले हैं। (अत:) मैं सम्पूर्ण जगत् का उत्पत्ति तथा प्रलय स्थान हूँ।।

English: Know that these two are the womb of all beings; thus, I am the source and dissolution of the whole universe.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 7 (Verse 7.7)

मत्तः परतरं नान्यत्किञ्चिदस्ति धनञ्जय। मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव॥ ७.७॥

हिंदी: हे धनंजय ! मुझसे श्रेष्ठ (परे) अन्य किचिन्मात्र वस्तु नहीं है। यह सम्पूर्ण जगत् सूत्र में मणियों के सदृश मुझमें पिरोया हुआ है।।

English: There is nothing higher than Me, O Arjuna. All this is strung on Me, like clusters of gems on a string.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 8 (Verse 7.8)

रसोऽहमप्सु कौन्तेय प्रभास्मि शशिसूर्ययोः। प्रणवः सर्ववेदेषु शब्दः खे पौरुषं नृषु॥ ७.८॥

हिंदी: हे कौन्तेय ! जल में मैं रस हूँ, चन्द्रमा और सूर्य में प्रकाश हूँ, सब वेदों में प्रणव (ँ़कार) हूँ तथा आकाश में शब्द और पुरुषों में पुरुषत्व हूँ।।

English: I am the flavor in water, O Arjuna; I am the light in the moon and the sun; I am the syllable Om in all the Vedas, sound in the ether and virility in men.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 9 (Verse 7.9)

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्चास्मि विभावसौ। जीवनं सर्वभूतेषु तपश्चास्मि तपस्विषु॥ ७.९॥

हिंदी: पृथ्वी में पवित्र गन्ध हूँ और अग्नि में तेज हूँ; सम्पूर्ण भूतों में जीवन हूँ और तपस्वियों में मैं तप हूँ।।

English: I am the sweet fragrance in the earth and the brilliance in the fire, the life in all beings, and I am the austerity of ascetics.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 10 (Verse 7.10)

बीजं मां सर्वभूतानां विद्धि पार्थ सनातनम्। बुद्धिर्बुद्धिमतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम्॥ ७.१०॥

हिंदी: हे पार्थ ! सम्पूर्ण भूतों का सनातन बीज (कारण) मुझे ही जानो; मैं बुद्धिमानों की बुद्धि और तेजस्वियों का तेज हूँ।।

English: Know Me, O Arjuna, as the eternal seed of all beings; I am the intelligence of the intelligent, and the splendour of the splendid objects.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 11 (Verse 7.11)

बलं बलवतां चाहं कामरागविवर्जितम्। धर्माविरुद्धो भूतेषु कामोऽस्मि भरतर्षभ॥ ७.११॥

हिंदी: हे भरत श्रेष्ठ ! मैं बलवानों का कामना तथा आसक्ति से रहित बल हूँ और सब भूतों में धर्म के अविरुद्ध अर्थात् अनुकूल काम हूँ।।

English: Of the strong, I am the strength devoid of desire and attachment, and in all beings, I am the desire in accordance with Dharma, O Arjuna.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 12 (Verse 7.12)

ये चैव सात्त्विका भावा राजसास्तामसाश्च ये। मत्त एवेति तान्विद्धि नत्वहं तेषु ते मयि॥ ७.१२॥

हिंदी: जो भी सात्त्विक (शुद्ध), राजसिक (क्रियाशील) और तामसिक (जड़) भाव हैं, उन सबको तुम मेरे से उत्पन्न हुए जानो; तथापि मैं उनमें नहीं हूँ, वे मुझमें हैं।।

English: Whatever beings (and objects) that are pure, active, and inert, know that they proceed from Me. They are in Me, yet I am not in them.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 13 (Verse 7.13)

त्रिभिर्गुणमयैर्भावैरेभिः सर्वमिदं जगत्। मोहितं नाभिजानाति मामेभ्यः परमव्ययम्॥ ७.१३॥

हिंदी: त्रिगुणों से उत्पन्न इन भावों (विकारों) से सम्पूर्ण जगत् (लोग) मोहित हुआ इन (गुणों) से परे अव्यय स्वरूप मुझे नहीं जानता है।।

English: Deluded by these Natures, composed of the three qualities of Nature, all this world does not know Me as distinct from them and immutable.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 14 (Verse 7.14)

दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया। मामेव ये प्रपद्यन्ते मायामेतां तरन्ति ते॥ ७.१४॥

हिंदी: यह दैवी त्रिगुणमयी मेरी माया बड़ी दुस्तर है। परन्तु जो मेरी शरण में आते हैं, वे इस माया को पार कर जाते हैं।।

English: Verily, this divine illusion of Mine, composed of the three qualities, is difficult to cross over; those who take refuge in Me alone, can cross over this illusion.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 15 (Verse 7.15)

न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः। माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः॥ ७.१५॥

हिंदी: दुष्कृत्य करने वाले, मूढ, नराधम पुरुष मुझे नहीं भजते हैं; माया के द्वारा जिनका ज्ञान हर लिया गया है, वे आसुरी भाव को धारण किये रहते हैं।।

English: The evil-doers and the deluded, who are the lowest of men, do not seek Me; those whose knowledge is destroyed by illusion follow the ways of demons.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 16 (Verse 7.16)

चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन। आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ॥ ७.१६॥

हिंदी: हे भरत श्रेष्ठ अर्जुन ! उत्तम कर्म करने वाले (सुकृतिन:) आर्त, जिज्ञासु, अर्थार्थी और ज्ञानी ऐसे चार प्रकार के लोग मुझे भजते हैं।।

English: Four kinds of virtuous men worship Me, O Arjuna, and they are the distressed, the seekers of knowledge, the seekers of wealth, and the wise, O Lord of the Bharatas.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 17 (Verse 7.17)

तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्ितर्विशिष्यते। प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः॥ ७.१७॥

हिंदी: उनमें भी मुझ से नित्ययुक्त, अनन्य भक्ति वाला ज्ञानी श्रेष्ठ है, क्योंकि ज्ञानी को मैं अत्यन्त प्रिय हूँ और वह मुझे अत्यन्त प्रिय है।।

English: Of them, the wise who are ever steadfast and devoted to the One, excel; for I am exceedingly dear to the wise, and they are dear to Me.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 18 (Verse 7.18)

उदाराः सर्व एवैते ज्ञानी त्वात्मैव मे मतम्। आस्थितः स हि युक्तात्मा मामेवानुत्तमां गतिम्॥ ७.१८॥

हिंदी: (यद्यपि) ये सब उत्कृष्ट हैं, परन्तु ज्ञानी तो मेरा स्वरूप ही है ऐसा मेरा मत है, क्योंकि वह स्थिर बुद्धि ज्ञानी अति उत्तम गतिस्वरूप मुझमें अच्छी प्रकार स्थित है।।

English: Indeed, all these are noble; however, I consider the wise man as My very Self; for, he is steadfast in mind and established in Me alone as the supreme goal.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 19 (Verse 7.19)

बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते। वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः॥ ७.१९॥

हिंदी: बहुत जन्मों के अन्त में (किसी एक जन्म विशेष में) ज्ञान को प्राप्त होकर कि 'यह सब वासुदेव है' ज्ञानी भक्त मुझे प्राप्त होता है; ऐसा महात्मा अति दुर्लभ है।।

English: At the end of many births, the wise man comes to Me, realizing that all this is Vaasudeva (the innermost Self); such a great soul (Mahatma) is very hard to find.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 20 (Verse 7.20)

कामैस्तैस्तैर्हृतज्ञानाः प्रपद्यन्तेऽन्यदेवताः। तं तं नियममास्थाय प्रकृत्या नियताः स्वया॥ ७.२०॥

हिंदी: भोगविशेष की कामना से जिनका ज्ञान हर लिया गया है, ऐसे पुरुष अपने स्वभाव से प्रेरित हुए अन्य देवताओं को विशिष्ट नियम का पालन करते हुए भजते हैं।।

English: Those whose wisdom has been taken away by this or that desire, go to other gods, following this or that rite, led by their own nature.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 21 (Verse 7.21)

यो यो यां यां तनुं भक्तः श्रद्धयार्चितुमिच्छति। तस्य तस्याचलां श्रद्धां तामेव विदधाम्यहम्॥ ७.२१॥

हिंदी: जो-जो (सकामी) भक्त जिस-जिस (देवता के) रूप को श्रद्धा से पूजना चाहता है, उस-उस (भक्त) की मैं उस ही देवता के प्रति श्रद्धा को स्थिर करता हूँ।।

English: Whatever form any devotee desires to worship with faith, I make that same faith of his firm and unflinching.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 22 (Verse 7.22)

स तया श्रद्धया युक्तस्तस्याराधनमीहते। लभते च ततः कामान्मयैव विहितान् हि तान्॥ ७.२२॥

हिंदी: वह (भक्त) उस श्रद्धा से युक्त होकर उस देवता का पूजन करता है और उससे मेरे द्वारा विधान किये हुये इच्छित भोगों को नि:सन्देह प्राप्त करता है।।

English: Endowed with that faith, he engages in the worship of that form and obtains his desired outcome, which is ordained by Me alone.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 23 (Verse 7.23)

अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम्। देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि॥ ७.२३॥

हिंदी: परन्तु उन अल्प बुद्धि पुरुषों का वह फल नाशवान् होता है। देवताओं के पूजक देवताओं को प्राप्त होते हैं और मेरे भक्त मुझे ही प्राप्त होते हैं।।

English: Verily, the reward (fruit) that accrues to those men of small intelligence is finite. The worshippers of the gods go to them, whereas My devotees come to Me.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 24 (Verse 7.24)

अव्यक्तं व्यक्ितमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः। परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम्॥ ७.२४॥

हिंदी: बुद्धिहीन पुरुष मेरे अनुत्तम (सर्वोत्तम) अव्यय परम भाव को न जानते हुए मुझ अव्यक्त को व्यक्त मानते हैं।।

English: The foolish think of Me, the Unmanifest, as having manifestation, not knowing My higher, immutable, and most excellent nature.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 25 (Verse 7.25)

नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः। मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम्॥ ७.२५॥

हिंदी: अपनी योगमाया से आवृत्त मैं सबको प्रत्यक्ष नहीं होता हूँ। यह मोहित लोक (मनुष्य) मुझ जन्मरहित, अविनाशी को नहीं जानता है।।

English: I am not manifest to all, veiled as I am by the Yoga-Maya. This deluded world does not know Me, who am unborn and imperishable.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 26 (Verse 7.26)

वेदाहं समतीतानि वर्तमानानि चार्जुन। भविष्याणि च भूतानि मां तु वेद न कश्चन॥ ७.२६॥

हिंदी: हे अर्जुन ! पूर्व में व्यतीत हुए और वर्तमान में स्थित तथा भविष्य में होने वाले भूतमात्र को मैं जानता हूँ, परन्तु मुझे कोई भी पुरुष नहीं जानता हैं।।

English: I know, O Arjuna, the beings of the past, the present, and the future; however, no one knows Me.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 27 (Verse 7.27)

इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वन्द्वमोहेन भारत। सर्वभूतानि संमोहं सर्गे यान्ति परन्तप॥ ७.२७॥

हिंदी: हे परन्तप भारत ! इच्छा और द्वेष से उत्पन्न द्वन्द्वमोह से भूतमात्र उत्पत्ति काल में ही संमोह (अविवेक) को प्राप्त होते हैं।।

English: O Bharata, all beings are subject to delusion at birth due to the delusion of the pairs of opposites arising from desire and aversion, O Parantapa.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 28 (Verse 7.28)

येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्यकर्मणाम्। ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मां दृढव्रताः॥ ७.२८॥

हिंदी: परन्तु जिन पुण्यकर्मी पुरुषों का पाप नष्ट हो गया है, वे द्वन्द्वमोह से निर्मुक्त और दृढ़वती पुरुष मुझे भजते हैं।।

English: But those men of virtuous deeds, whose sins have come to an end and who are freed from the delusion of the pairs of opposites, worship Me steadfastly, with their vows.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 29 (Verse 7.29)

जरामरणमोक्षाय मामाश्रित्य यतन्ति ये। ते ब्रह्म तद्विदुः कृत्स्नमध्यात्मं कर्म चाखिलम्॥ ७.२९॥

हिंदी: जो मेरे शरणागत होकर जरा और मरण से मुक्ति पाने के लिए यत्न करते हैं, वे पुरुष उस ब्रह्म को, सम्पूर्ण अध्यात्म को और सम्पूर्ण कर्म को जानते हैं।।

English: Those who strive for liberation from old age and death, taking refuge in Me, realize in full that Brahman, the whole knowledge of the Self, and all action.

🕉️ अध्याय 7, श्लोक 30 (Verse 7.30)

साधिभूताधिदैवं मां साधियज्ञं च ये विदुः। प्रयाणकालेऽपि च मां ते विदुर्युक्तचेतसः॥ ७.३०॥

हिंदी: जो पुरुष अधिभूत और अधिदैव तथा अधियज्ञ के सहित मुझे जानते हैं, वे युक्तचित्त वाले पुरुष अन्तकाल में भी मुझे जानते हैं।।

English: Those who know Me with the Adhibhuta (pertaining to the elements), Adhidaiva (pertaining to the gods), and the Adhiyajna (pertaining to the sacrifice) know Me even at the time of death, remaining steadfast in mind.

Bhagavad Gita Kavya App Icon

Chant All 30 Verses of Chapter 7 Hands-Free

श्रीमद्भगवद्गीता काव्य • Official Android App on Google Play

Download Bhagavad Gita Kavya on Google Play for Akhand Path (continuous auto-advance audio), classical Kurukshetra artwork, and 100% offline reading.

🎙️ 700 Sanskrit Audio Chants 📖 Hindi & English Meanings 🎨 Fullscreen Darshan Art ✨ 1-Tap WhatsApp Status ⚡ 100% Offline
▶ Get Bhagavad Gita Kavya on Google Play
📱 Scan for App
Bhagavad Gita Kavya
Bhagavad Gita Kavya • Audio & Status App 700 Sanskrit Chants, सरल हिंदी भावार्थ & WhatsApp Status Cards
▶ Get Free App