Bhagavad Gita Kavya App
🕉️ Listen & Chant in Bhagavad Gita Kavya App
Listen to All 24 Shlokas of Chapter 16 (दैवासुर सम्पद् विभाग योग) in Continuous Audio Mode
▶ Download Free on Google Play
ज्ञान षट्कम • Jnana Shatkam

अध्याय 16: दैवासुर सम्पद् विभाग योग (Daivasura Sampad Vibhaga Yoga)

दैवी और आसुरी प्रवृत्तियों का भेद • The Yoga of Discerning Divine & Demonic Natures

Complete 24 Sacred Shlokas with Sanskrit Devanagari, IAST Transliteration, Hindi & English Meanings

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 1 (Verse 16.1)

अभयं सत्त्वसंशुद्धिः ज्ञानयोगव्यवस्थितिः। दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम्॥ १६.१॥

हिंदी: श्री भगवान् ने कहा -- अभय, अन्त:करण की शुद्धि, ज्ञानयोग में दृढ़ स्थिति, दान, दम, यज्ञ, स्वाध्याय, तप और आर्जव।।

English: The Blessed Lord said: Fearlessness, purity of heart, steadfastness in knowledge and yoga, almsgiving, control of the senses, sacrifice, study of scriptures, austerity, and straightforwardness.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 2 (Verse 16.2)

अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम्।दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम्॥ १६.२॥

हिंदी: अहिंसा, सत्य, क्रोध का अभाव, त्याग, शान्ति, अपैशुनम् (किसी की निन्दा न करना), भूतमात्र के प्रति दया, अलोलुपता , मार्दव (कोमलता), लज्जा, अचंचलता।।

English: Harmlessness, truth, absence of anger, renunciation, peacefulness, absence of crookedness, compassion for beings, non-covetousness, gentleness, modesty, and absence of fickleness.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 3 (Verse 16.3)

तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता। भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत॥ १६.३॥

हिंदी: हे भारत ! तेज, क्षमा, धैर्य, शौच (शुद्धि), अद्रोह और अतिमान (गर्व) का अभाव ये सब दैवी संपदा को प्राप्त पुरुष के लक्षण हैं।।

English: Vigor, forgiveness, fortitude, purity, absence of hatred, absence of pride—these belong to one born for a divine state, O Arjuna.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 4 (Verse 16.4)

दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोधः पारुष्यमेव च।अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम्॥ १६.४॥

हिंदी: हे पार्थ ! दम्भ, दर्प, अभिमान, क्रोध, कठोर वाणी (पारुष्य) और अज्ञान यह सब आसुरी सम्पदा है।।

English: Hypocrisy, arrogance, and self-conceit, anger, harshness, and ignorance—these belong to one who is born for a demoniacal state, O Partha.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 5 (Verse 16.5)

दैवी सम्पद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता।मा शुचः सम्पदं दैवीमभिजातोऽसि पाण्डव॥ १६.५॥

हिंदी: हे पाण्डव ! दैवी सम्पदा मोक्ष के लिए और आसुरी सम्पदा बन्धन के लिए मानी गयी है, तुम शोक मत करो, क्योंकि तुम दैवी सम्पदा को प्राप्त हुए हो।।

English: The divine nature is deemed conducive to liberation, and the demonic to bondage. Grieve not, O Arjuna, for you are born with divine endowments.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 6 (Verse 16.6)

द्वौ भूतसर्गौ लोकेऽस्मिन् दैव आसुर एव च।दैवो विस्तरशः प्रोक्त आसुरं पार्थ मे श्रृणु॥ १६.६॥

हिंदी: हे पार्थ ! इस लोक में दो प्रकार की भूतिसृष्टि है, दैवी और आसुरी। उनमें देवों का स्वभाव (दैवी सम्पदा) विस्तारपूर्वक कहा गया है; अब असुरों के स्वभाव को विस्तरश: मुझसे सुनो।।

English: There are two types of beings in this world: the divine and the demoniacal. The divine has been described at length; hear from Me, O Arjuna, about the demoniacal.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 7 (Verse 16.7)

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च जना न विदुरासुराः।न शौचं नापि चाचारो न सत्यं तेषु विद्यते॥ १६.७॥

हिंदी: आसुरी स्वभाव के लोग न प्रवृत्ति को; जानते हैं और न निवृत्ति को उनमें न शुद्धि होती है, न सदाचार और न सत्य ही होता है।।

English: The demoniacal do not know what to do and what to refrain from; they have neither purity, nor right conduct, nor truth.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 8 (Verse 16.8)

असत्यमप्रतिष्ठं ते जगदाहुरनीश्वरम्।अपरस्परसम्भूतं किमन्यत्कामहैतुकम्॥ १६.८॥

हिंदी: वे कहते हैं कि यह जगत् आश्रयरहित, असत्य और ईश्वर रहित है, यह (स्त्रीपुरुष के) परस्पर कामुक संबंध से ही उत्पन्न हुआ है, और (इसका कारण) क्या हो सकता है।

English: They say, "This universe is without truth, without a moral basis, without a God, brought about by mutual union, with lust as its cause; what else?"

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 9 (Verse 16.9)

एतां दृष्टिमवष्टभ्य नष्टात्मानोऽल्पबुद्धयः।प्रभवन्त्युग्रकर्माणः क्षयाय जगतोऽहिताः॥ १६.९॥

हिंदी: इस दृष्टि का अवलम्बन करके नष्टस्वभाव के अल्प बुद्धि वाले, घोर कर्म करने वाले लोग जगत् के शत्रु (अहित चाहने वाले) के रूप में उसका नाश करने के लिए उत्पन्न होते हैं।।

English: Holding this view, these ruined souls of small intellect and fierce deeds come forth as enemies of the world, intent on its destruction.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 10 (Verse 16.10)

काममाश्रित्य दुष्पूरं दम्भमानमदान्विताः।मोहाद्गृहीत्वासद्ग्राहान्प्रवर्तन्तेऽशुचिव्रताः॥ १६.१०॥

हिंदी: दम्भ, मान और मद से युक्त कभी न पूर्ण होने वाली कामनाओं का आश्रय लिये, मोहवश मिथ्या धारणाओं को ग्रहण करके ये अशुद्ध संकल्पों के लोग जगत् में कार्य करते हैं।।

English: Filled with insatiable desires, full of hypocrisy, pride, and arrogance, holding evil ideas due to delusion, they work with impure intentions.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 11 (Verse 16.11)

चिन्तामपरिमेयां च प्रलयान्तामुपाश्रिताः।कामोपभोगपरमा एतावदिति निश्िचताः॥ १६.११॥

हिंदी: मरणपर्यन्त रहने वाली अपरिमित चिन्ताओं से ग्रस्त और विषयोपभोग को ही परम लक्ष्य मानने वाले ये आसुरी लोग इस निश्चित मत के होते हैं कि "इतना ही (सत्य, आनन्द) है"।।

English: Giving themselves over to immeasurable cares that end only with death, regarding the gratification of lust as their highest aim, and feeling sure that that is all.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 12 (Verse 16.12)

आशापाशशतैर्बद्धाः कामक्रोधपरायणाः।ईहन्ते कामभोगार्थमन्यायेनार्थसञ्चयान्॥ १६.१२॥

हिंदी: सैकड़ों आशापाशों से बन्धे हुये, काम और क्रोध के वश में ये लोग विषयभोगों की पूर्ति के लिये अन्यायपूर्वक धन का संग्रह करने के लिये चेष्टा करते हैं।।

English: Bound by a hundred ties of hope, given over to lust and anger, they strive to obtain hoards of wealth by unlawful means for sensual enjoyment.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 13 (Verse 16.13)

इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम्।इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम्॥ १६.१३॥

हिंदी: मैंने आज यह पाया है और इस मनोरथ को भी प्राप्त करूंगा, मेरे पास यह इतना धन है और इससे भी अधिक धन भविष्य में होगा।।

English: "I have gained this today; I will fulfill this desire of mine; this is mine, and this wealth will be mine in the future."

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 14 (Verse 16.14)

असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि।ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी॥ १६.१४॥

हिंदी: "यह शत्रु मेरे द्वारा मारा गया है और दूसरे शत्रुओं को भी मैं मारूंगा", "मैं ईश्वर हूँ और भोगी हूँ", "मैं सिद्ध पुरुष हूँ", "मैं बलवान और सुखी हूँ",।।

English: "I have slain that enemy, and I shall slay others too. I am the Lord; I enjoy, I am perfect, powerful, and happy."

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 15 (Verse 16.15)

आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया।यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः॥ १६.१५॥

हिंदी: "मैं धनवान् और श्रेष्ठकुल में जन्मा हूँ। मेरे समान दूसरा कौन है।",'मैं यज्ञ करूंगा', 'मैं दान दूँगा', 'मैं मौज करूँगा' - इस प्रकार के अज्ञान से वे मोहित होते हैं।।

English: "I am wealthy and born into a noble family. Who is my equal? I shall perform sacrifices, give charity, and rejoice," thus deluded by ignorance.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 16 (Verse 16.16)

अनेकचित्तविभ्रान्ता मोहजालसमावृताः।प्रसक्ताः कामभोगेषु पतन्ति नरकेऽशुचौ॥ १६.१६॥

हिंदी: अनेक प्रकार से भ्रमित चित्त वाले, मोह जाल में फँसे तथा विषयभोगों में आसक्त ये लोग घोर, अपवित्र नरक में गिरते हैं।।

English: Bewildered by many fancies, entangled in the snare of delusion, addicted to the gratification of lust, they fall into a foul hell.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 17 (Verse 16.17)

आत्मसम्भाविताः स्तब्धा धनमानमदान्विताः।यजन्ते नामयज्ञैस्ते दम्भेनाविधिपूर्वकम्॥ १६.१७॥

हिंदी: अपने आप को ही श्रेष्ठ मानने वाले, स्तब्ध (गर्वयुक्त), धन और मान के मद से युक्त लोग शास्त्रविधि से रहित केवल नाममात्र के यज्ञों द्वारा दम्भपूर्वक यजन करते हैं।।

English: Self-conceited, stubborn, filled with pride and intoxication of wealth, they perform sacrifices in name only for ostentation, contrary to scriptural ordinances.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 18 (Verse 16.18)

अहङ्कारं बलं दर्पं कामं क्रोधं च संश्रिताः।मामात्मपरदेहेषु प्रद्विषन्तोऽभ्यसूयकाः॥ १६.१८॥

हिंदी: अहंकार, बल, दर्प, काम और क्रोध के वशीभूत हुए परनिन्दा करने वाले ये लोग अपने और दूसरों के शरीर में स्थित मुझ (परमात्मा) से द्वेष करने वाले होते हैं।।

English: Given over to egoism, power, haughtiness, lust, and anger, these malicious people hate Me in their own bodies and in the bodies of others.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 19 (Verse 16.19)

तानहं द्विषतः क्रूरान्संसारेषु नराधमान्।क्षिपाम्यजस्रमशुभानासुरीष्वेव योनिषु॥ १६.१९॥

हिंदी: ऐसे उन द्वेष करने वाले, क्रूरकर्मी और नराधमों को मैं संसार में बारम्बार (अजस्रम्) आसुरी योनियों में ही गिराता हूँ अर्थात् उत्पन्न करता हूँ।।

English: Those cruel haters, the worst among men in the world, I hurl those evil-doers into the wombs of demons only.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 20 (Verse 16.20)

असुरीं योनिमापन्ना मूढा जन्मनि जन्मनि।मामप्राप्यैव कौन्तेय ततो यान्त्यधमां गतिम्॥ १६.२०॥

हिंदी: हे कौन्तेय ! वे मूढ़ पुरुष जन्मजन्मान्तर में आसुरी योनि को प्राप्त होते हैं और ( इस प्रकार) मुझे प्राप्त न होकर अधम गति को प्राप्त होते है।।

English: Entering into demoniacal wombs and deluded, birth after birth, they do not attain Me, thus falling, O Arjuna, into a condition still lower than that.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 21 (Verse 16.21)

त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः।कामः क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत्॥ १६.२१॥

हिंदी: काम, क्रोध और लोभ ये आत्मनाश के त्रिविध द्वार हैं, इसलिए इन तीनों को त्याग देना चाहिए।।

English: There are three gates to this hell, destructive of the self: lust, anger, and greed; therefore, one should abandon these three.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 22 (Verse 16.22)

एतैर्विमुक्तः कौन्तेय तमोद्वारैस्त्रिभिर्नरः।आचरत्यात्मनः श्रेयस्ततो याति परां गतिम्॥ १६.२२॥

हिंदी: हे कौन्तेय ! नरक के इन तीनों द्वारों से विमुक्त पुरुष अपने कल्याण के साधन का आचरण करता है और इस प्रकार परा गति को प्राप्त होता है।।

English: A person who is liberated from these three gates of darkness, O Arjuna, practices what is beneficial for them and thus goes to the Supreme Goal.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 23 (Verse 16.23)

यः शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते कामकारतः।न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम्॥ १६.२३॥

हिंदी: जो पुरुष शास्त्रविधि को त्यागकर अपनी कामना से प्रेरित होकर ही कार्य करता है, वह न पूर्णत्व की सिद्धि प्राप्त करता है, न सुख और न परा गति।।

English: He who, having cast aside the ordinances of the scriptures, acts under the impulse of desire, does not attain perfection, nor happiness, nor the Supreme Goal.

🕉️ अध्याय 16, श्लोक 24 (Verse 16.24)

तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ।ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि॥ १६.२४॥

हिंदी: इसलिए तुम्हारे लिए कर्तव्य और अकर्तव्य की व्यवस्था (निर्णय) में शास्त्र ही प्रमाण है शास्त्रोक्त विधान को जानकर तुम्हें अपने कर्म करने चाहिए।।

English: Therefore, let the scripture be thy authority in determining what ought to be done and what ought not to be done. Having known what is said in the ordinance of the scriptures, thou shouldst act in this world.

Bhagavad Gita Kavya App Icon

Chant All 24 Verses of Chapter 16 Hands-Free

श्रीमद्भगवद्गीता काव्य • Official Android App on Google Play

Download Bhagavad Gita Kavya on Google Play for Akhand Path (continuous auto-advance audio), classical Kurukshetra artwork, and 100% offline reading.

🎙️ 700 Sanskrit Audio Chants 📖 Hindi & English Meanings 🎨 Fullscreen Darshan Art ✨ 1-Tap WhatsApp Status ⚡ 100% Offline
▶ Get Bhagavad Gita Kavya on Google Play
📱 Scan for App
Bhagavad Gita Kavya
Bhagavad Gita Kavya • Audio & Status App 700 Sanskrit Chants, सरल हिंदी भावार्थ & WhatsApp Status Cards
▶ Get Free App